गुमला, मई 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के बीच किट वितरित की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी दिलेश्वर महतो ने सांकेतिक रूप से कर्मियों को किट प्रदान किया। मौके पर उपायुक्त ने जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से विभिन्न नीतियों और योजनाओं को धरातल पर उतारने की रूपरेखा तैयार की जाती है। जनसंख्या की जरूरतों के अनुरूप बुनियादी संसाधनों की योजना भी जनगणना के आंकड़ों के आधार पर बनाई जाती है।उन्होंने पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे पूरी पारदर्शिता, समर्पण और समयबद्धता के ...