छपरा, मार्च 23 -- फ़ोटो 50 पदभार करने ग्रहण करने के बाद विधि मंडल के नए व पुराने पदाधिकारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। विधि मंडल के सत्र 2026-28 के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह, महामंत्री शशि भूषण त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष दुर्गेश प्रकाश बिहारी ने विधि मंडल कार्यालय में औपचारिक रूप से अपना प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों ने नए दायित्वधारियों को कार्यभार सौंपते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।पूर्व अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद, पूर्व महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह और पूर्व कोषाध्यक्ष सुमन कुमार पांडे ने अपने-अपने दायित्वों का हस्तांतरण करते हुए संगठन की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान विधि मंडल से जुड़े अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद...