बेगुसराय, मई 12 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को बीडीओ विकास कुमार की अध्यक्षता में जनगणना पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी। प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही मकान गणना का वास्तविक कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य निष्पादन करने तथा त्रुटि रहित आंकड़े संकलन का निर्देश दिया। पर्यवेक्षकों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह भी पढ़ें- अररिया: समय सीमा के अंदर त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से जनगणना कार्य करें पू...