कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त रवि जैन ने बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय, कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं नजारत, लेखा, स्थापना एवं सामान्य प्रशासन का विस्तृत अवलोकन करते हुए अभिलेखों और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में कैश बुक, बैंक मिलान, वाउचर, स्टॉक रजिस्टर, फाइल संधारण, डाक प्राप्ति एवं निर्गमन रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण में शुद्धता एवं नियमितता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यालय कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता और उत्तरदायित्व के साथ किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के ...