पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निभाएं दायित्व : डीएम
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को संगम सभागार में आयोजित हुई। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में अधिकारियों को प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने की सीख दी गई। डीएम ने कहा कि परिवीक्षाधीन अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम प्रदेश के प्रशासन एवं प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, अवस्थापना, शैक्षणिक और औद्योगिक परिदृश्य से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.