रिषिकेष, जून 21 -- विधायक बृजभूषण गैरोला ने बड़ोंवाला काली माता मंदिर परिसर में विधायक निधि से निर्मित टीन शेड एवं सीसी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। रविवार को मंदिर परिसर में आयोजत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किए जा रहे कार्यों से हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सरकार गांव, गरीब, महिला, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग तक विकास योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हुए इस विकास कार्य से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक-धार्मिक आस्था को नई मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...