पारडीह की दुकान में चोरी, एसबेस्टस की छत काटकर 85 हजार ले उड़े चोर
जमशेदपुर, मई 23 -- पारडीह चौक स्थित महेश सिंह की गल्ला दुकान मामा स्टोर में बुधवार रात चोरों ने चोरी कर ली। चोर दुकान की एसबेस्टस की छत काटकर अंदर घुसे और करीब 85 हजार नकद समेत लगभग 10 हजार का सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकान संचालक महेश सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। दुकान में बिक्री का पैसा रखा हुआ था, जिससे सुबह दूध, दही और अन्य जरूरी सामान के सप्लायरों का भुगतान किया जाना था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। सामान बिखरा पड़ा था और रुपये गायब थे। जांच में पता चला कि चोरों ने दुकान की एसबेस्टस की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी जुट गए। पुलिस आसपास के इलाकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.