गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-37 के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईडीए) की ओर से शनिवार को आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में पारंपरिक होली उत्सव का माहौल तथा भाईचारे की भावना देखने को मिली। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन का टिका लगाकर होली की शुभकामना दी और गुजिया खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष केके गांधी, उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सौहार्दपूर्ण आयोजनों के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील कथूरिया, सुनील सिंघला, राजेश यादव, तरुण वाधवा,अश्वनी नरूला, जतिन ग्रोवर, रविन जेन, नेहा भदौरिया, सुरेखा चावला, शिखा नरूला, रीना...