सराईकेला, फरवरी 10 -- जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय में आज माझी परगना महाल पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के बैनर तले आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। धाड़ दिशोम देश पारानिक बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में एकजुट हुए माझी बाबा, पारानिक, गोडेत और हातु मुंडाओं ने 'पॉजिटिव मंत्रा काउंसलिंग प्राइवेट लिमिटेड' नामक संस्था द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का पूर्ण बहिष्कार किया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया कि पेसा नियमावली 2025 के तहत अब तक पारंपरिक ग्राम सभाओं का न तो सीमांकन हुआ है और न ही इनका विधिवात् सत्यापन किया गया है। ऐसी अधूरी प्रक्रिया के बीच एक निजी संस्था द्वारा प्रशिक्षण आयोजित करना न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि यह सरकारी धन की खुली बर्बादी भी है।देश ...