पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था की मजबूती पर जोर
सराईकेला, मई 15 -- सरायकेला, संवाददाता । खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरमाली स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को भूमिज व मुंडा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सुबह 10.30 बजे शुरू हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने की। बैठक में समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को पुनर्जीवित और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी भूमिज और मुंडा बाहुल्य गांवों की पारंपरिक शासन प्रणाली को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों के पारंपरिक हातु सरदार, मुंडा, लाया, डाकुआ और देवरी इत्यादि की सूची जल्द से जल्द तैयार की जाएगी, ताकि इस सामाजिक व्यवस्था का विधिगत रूप से परिचालन शुरू किया जा सके।इस मौके पर राधेश्याम भूमिज, श्याम सिंह भूमिज, अतुल सरदार, दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.