दरभंगा, जनवरी 8 -- पारंपरिक संस्कृत छंद व आधुनिक संगीत पर होगी चर्चा दरभंगा। लनामिवि के पीजी संस्कृत विभाग में संचालित उदयनाचार्य पीठ एवं डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 जनवरी को पारंपरिक संस्कृत छन्द और आधुनिक संगीत विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में मानव विज्ञान केन्द्र ऋषिहुड विश्वविद्यालय, सोनीपत, हरियाणा के निदेशक प्रो. सम्पदानन्द मिश्र मुख्य वक्ता होंगे। सेमिनार की रूपरेखा की तैयारी के उद्देश्य से विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। डॉ. झा ने बताया कि मुख्य वक्ता का संबोधन हरियाणा से ऑनलाइन होगा, जबकि अन्य वक्ता एवं सहभागी ऑफलाइन माध्यम में पीजी संस्कृत विभाग में उपस्थित रहेंगे। सभी प्रतिभागियों का पंजीयन नि:शुल्क है, जिन्हें प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। डॉ. आ...