धनबाद, दिसम्बर 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरुनानक कॉलेज धनबाद में झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्षों और जनजातीय गौरव के 150 वर्षों के मौके पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया गया। झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल के तत्वावधान में आयोजन हो रहा है। सेमिनार में विशेष वक्ता रामदयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक रणेंद्र कुमार ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास केवल संघर्ष का इतिहास नहीं, बल्कि संस्कृति, कला व सामुदायिक एकता और ज्ञान का भी इतिहास है। आज आवश्यकता है कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा को मिलाकर एक समावेशी विकास मॉडल तैयार किया जाए। यह संगोष्ठी इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि बीते 25 वर्षों में झारखंड ने विकास, शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.