लातेहार, मार्च 6 -- गारू प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को लोगों ने सुबह से ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गांवों और मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर होलिका दहन के बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना भी की गई। लोगों ने अपने घरों में पकवान बनाकर पर्व का आनंद लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। होली के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोग रंगों में सराबोर नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...