सिमडेगा, मार्च 6 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टूटीकेल पंचायत में आदिवासी समाज का महान पर्व सरहुल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी के निर्देश पर कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पदधारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, महिमा केरकेट्टा, सुनील खड़िया, अमृत डुंगडुंग, फुल्केरिया डांग, जोसेफ सोरेंग, संजय डांग, कांदरू नायक कुलदीप सोरेंग विशेष रूप से उपस्थित थे। सरहुल महापर्व की शुरुआत स्थानीय पहान द्वारा साल के फूलों से पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ की गई। पूजा के बाद ग्रामीणों द्वारा सड़क टोली से लेकर पूर्व दिशा की सीमा तक एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरहुल पर्व झार...