सराईकेला, अप्रैल 2 -- खरसावां। खूंटपानी प्रखंड के गदाहातु पंचायत अंतर्गत राजाबासा गांव में 10 अप्रैल, 2026 को पारंपरिक मागे पोरोब धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर गांव में तैयारियां शुरू हो गई है। मागे पोरोब के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अप्रैल को "मागे सुसुन बड़ा बादी" के तहत खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर राजाबासा में ग्रामसभा की बैठक हुई। आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा, विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को मागे परब की शुभकामनाएं देते कहा कि मागे पोरोब क्षेत्र की परंपरा व संस्कृति से जुड़ा हुआ है।...