रांची, फरवरी 28 -- रांची। प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा शनिवार को बूटी मोड़ स्थित सुरेश शर्मा सभागार में होली महोत्सव मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद गायक दीपक राणा ने पारंपरिक फगुआ गीतों से समां बांधा। समारोह में वार्ड-5 के नवनियुक्त पार्षद अवधेश बैठा का नागरिक अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार श्रेयांश और महासचिव नन्देव शर्मा सहित रांची के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों समाजसेवियों ने इस आयोजन को सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...