लातेहार, अप्रैल 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के चंदवा प्रखंड के बरवाटोली पंचायत के ग्राम रुद में पारंपरिक प्राकृतिक पूजा-पाठ बंद रहने को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता और भय का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में सैकड़ों ग्रामीणों ने लातेहार डीसी को आवेदन सौंपते हुए वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्वकाल से सरहुल, कर्मा, होलिका दहन, सावन सप्तमी सहित अन्य पारंपरिक अनुष्ठान नियमित रूप से आयोजित होते रहे हैं। इन सभी पूजा-पाठ की शुरुआत गांव के पहान (परंपरागत पुजारी) द्वारा की जाती थी। लेकिन पिछले लगभग तीन महीनों से ये सभी धार्मिक गतिविधियां पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच अशुभ घटनाओं की आशंका और भय का वातावरण बन गया है।ग्रामीणों के अनुसार, इन प...