गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खत्री महिला कल्याण समिति की ओर से शहर के एक होटल में गुरुवार को बैसाखी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभा की शुरुआत प्रार्थना और अध्यक्षा कामिनी सचदेव द्वारा सम्बोधन से हुई। इसके बाद परमप्रीत ने सेक्रेटरी रिपोर्ट पढ़ी और कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्षा रश्मि आनन्द द्वारा किया गया। सभी सदस्यों ने पंजाब की पारम्परिक वेशभूषा में खुशी मनाते हुए लोकगीत व लोकनृत्य का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग से सराबोर निधि, सीमा, रितु, पूजा, श्वेता, राधिका, अंजु, रंजिता, निष्ठा, प्रीति, ममता एवं सिमरन ने ढोल की थाप पर पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हुए भांगड़ा और गिद्दा का लोकप्रिय नृत्य प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व पर टाइनी टास्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम यह भी पढ़ें-...