पारंपरिक पड़हा व्यवस्था को मजबूत करें- लक्ष्मी नारायण भगत
लोहरदगा, जून 24 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड में जिला राजी पड़हा व्यवस्था लोहरदगा की बैठक जिला उप देवान बजरंग उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें क्षेत्र के वेल, देवान, कोटवार तथा विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया और समाज के संगठनात्मक विकास पर विचार-विमर्श किया। समाज को एकजुट एवं सशक्त बनाने, पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा आने वाली पीढ़ी को समाज से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत ने समाज के लोगों से एकता बनाए रखते हुए मिल-जुलकर आगे बढ़ने की अपील की। मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उरांव ने युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की सहभागिता से समाज और अधिक मजबूत होगा। समाज को और अधिक संगठित एवं सशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.