चाईबासा, अगस्त 1 -- गुवा। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के आयोजन को लेकर किरीबुरू स्थित सामुदायिक भवन में रोया राम चाम्पिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस अधिकारों की रक्षा और संस्कृति का सम्मान थीम के साथ पूरे हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनजातीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य, महापुरुषों की जीवनी पर आधारित प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह आयोजन आदिवासी संयुक्त मंच, किरीबुरू-मेघाहातुबुरू के तत्वावधान में किया जाएगा।बैठक यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: वि...