चम्पावत, जून 6 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत ब्लॉक में जल उत्सव सप्ताह के तहत विचार गोष्ठी हुई। सारा के सोशल कोऑर्डिनेटर हरीश चंद्र भट्ट ने जल संरक्षण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने नौलों व धारों को बचाने तथा उनके जल स्तर को बढ़ाने के उपाय बताए। साथ ही जल स्रोतों की सटीक मैपिंग के लिए भागीरथ ऐप को अपनाने की अपील की। कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सूरज सिंह बिष्ट, हिमांशी भट्ट, रजनी नरियाल, प्रकाश गड़कोटी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...