भभुआ, मार्च 13 -- अब घरों किसी को काम चलाने के लिए कोई नहीं दे रहे रसोई गैस, सभी को अचानक गैस खत्म होने पर परेशानी बढ़ने की है चिंता गैस बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं लकड़ी-गोइठा पर पका रही हैं खाना इंडक्शन चूल्हा की मांग बढ़ी, 14 मार्च को संपन्न हो जाएंगे वैवाहिक कार्यक्रम (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण 25 दिनों बाद गैस की बुकिंग के नियम से लोग सावधान हो गए हैं। ऐसे में रसोई गैस की बचत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जहां लकड़ी-गोइठा पर खाना पका रही हैं, वहीं शहर के उपभोक्ता इंडेक्शन चूल्हे की खरीदारी करने लगे हैं। जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, कैमूर में अभी व्यवसायिक सिलेंडर नहीं आ रहा है। ऐसे में दुकानदार पारंपरिक चूल्हे का उपयोग करना शुरू कर दिए हैं। इसलिए कोयला और लकड़ी ...