गंगापार, मार्च 5 -- बुधवार को विकासखंड उरुवा क्षेत्र अन्तर्गत होली की धूम रही। उरुवा सहित आस-पास का इलाका होली के रंग में रंगा रहा। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल, अबीर, रंग लगाए और गले मिलकर बधाई दी। बुधवार होली की सुबह युवाओं की टोलियां गांव की गलियों से निकाल कर चौक चौराहों पर पहुंची। इन टोलियों में शामिल होलियारों ने पारंपरिक होली गीत गाए। सभी एक दूसरे को गुलाल, अबीर और रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर त्यौहार की बधाई शुभकामनाएं दी। रंगों के इस पर्व में बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी की। रंग-बिरंगे पिचकारियों के साथ बच्चे होली गीतों के साथ थिरकते नजर आए। होलियारो में शामिल राजा दोगारी, कृष्णा पांडेय, आशुतोष पांडेय, अतुल मिश्रा आदि ग्रामीणों के अनुसार ह...