पटना, मई 7 -- पटना जिले में सतरंगी खेती करने वाले किसानों की परिचर्चा गुरुवार को नौबतपुर प्रखंड के नगवां स्थित भारत भूषण पुस्तकालय परिसर में हुई। इसमें जिले से बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान शामिल हुए। पटना जिला कृषक संघ की ओर से आयोजित गोष्ठी का मुख्य विषय लाभकारी समेकित कृषि प्रणाली को अनुप्रयोग रहा। इसमें किसानों ने खेती को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर अधिक लाभकारी बनाने के उपायों पर मंथन किया। पटना जिला कृषक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने परिचर्चा का विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मौजूदा दौर में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी पद्धतियों को अपनाना होगा। यह भी पढ़ें- पारंपरिक के साथ वैज्ञानिक खेती का करना होगा समावेश समेकित कृषि प्रणाली के तहत फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, बागवानी और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.