पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों का हुनर हमारी समृद्ध कला, संस्कृति एवं परंपरा की पहचान है: डीसी
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में जिले के पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी आलोक कुमार ने किया। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों का हुनर हमारी समृद्ध कला, संस्कृति एवं परंपरा की पहचान है। कहा कि कारीगर अपने पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक, बेहतर डिजाइन और प्रभावी विपणन से जोड़कर अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य देश के पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को सम्मान, पहचान, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.