घाटशिला, मई 19 -- मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को फागुलाल किस्कू एवं जगदीश बास्के के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम बीडीओ सह अंचल अधिकारी पवन कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था लागू करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, ज्ञापन में उपायुक्त कार्यालय से निर्गत पत्रांक संख्या-128, दिनांक 06 अप्रैल 2026 के आलोक में ग्राम सभा संचालन से संबंधित मुद्दों को उठाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने बीडीओ सह सीओ से मुलाकात कर अपनी बातें विस्तार से रखीं। यह भी पढ़ें- पारंपरिक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित करने की मांग को लेकर उपायुक्त के नाम बीडीओ को सौपा ज्ञापनआदिवासी स्वशासन व्यवस्था की मांग ज्ञापन में कहा गया कि मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के तह...