बागेश्वर, सितम्बर 29 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये की भानुप्रिया और सोनी स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। इसके अलावा जया, विनीता और गरिमा ने कांस्य पदक जीता है। बालिकाओं की इस सफलता पर प्रधानाचार्य प्रेमा भट्ट, व्यायाम शिक्षक रेखा फर्स्वाण ने विजेताओं को बधाई दी। भविष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...