जहानाबाद, जून 21 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल के शैक्षणिक संस्थान पायस मिशन स्कूल में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक अजय पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को योग के महत्व से परिचित कराया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और पद्मासन जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए अनुलोम- विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास किया गया। शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार, योग प्रशिक्षक अजय पाण्डेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...