जहानाबाद, मार्च 10 -- अरवल, निज संवाददाता। खेलो इंडिया की तरफ से ओड़िशा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेनचक सिलाट (इस्ट जोन) प्रतियोगिता में पायस मिशन स्कूल की वर्ग तृतीय की छात्रा काजल कुमारी ने इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के बच्चों ने भाग लिया था। पायस मिशन स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है। इसलिए इस विद्यालय के बच्चों ने विगत कई वर्षों से लगातार विभिन्न तरह के खेलों में पदक जीतकर अपने विद्यालय, अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने अरवल जिले का नाम भी रौशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा ने काजल कुमारी को बधाई दिया है एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें भी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सह निदेशक अशोक कुमार, प्राचार्या सोनम मिश्र...