कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता द स्पोर्ट्स हब में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में सिंड्रेला दास और पुरुष वर्ग में दिल्ली के पायस जैन ने जीत दर्ज करते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता में सिंड्रेला दास ने दोहरा खिताब जीता। वे, अंडर-19 के बालिका वर्ग की भी चैम्पियन बनीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गुजरात और महाराष्ट्र ने जीती टीटी चैंपियनशिपफाइनल मुकाबले आर्य नगर स्थित टीएसएच में 16 अगस्त से चल रही चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मैच खेले गए। अंडर-19 बालिका एकल के फाइनल में सिंड्रेला दास ने अनन्या को 4-1 से पराजित किया। सिंड्रेला ने 11-8, 10-12, 11-8, 11-9 और 11-4 से मुकाबला जीता। अनन्या ने दूसरे गेम में 12-10 की जीत के साथ मुकाबले में वापसी की ...