पायल को न्याय दिलाने को युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह। सिहोडीह की पायल कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर शनिवार शाम को युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। झंडा मैदान से टावर चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में कई युवा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च में युवक-युवती हाथों में मोमबत्ती लेकर चल रहे थे और न्याय की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च में लोगों ने जस्टिस फॉर पायल लिखा पोस्टर पकड़ा हुआ था। पोस्टर पर पायल की तस्वीर के साथ लिखा था पायल की मृत्यु कैसे हुई इसकी पुष्टि की जाए। अगर यह हत्या है, तो दोषी को कड़ी सजा दी जाए। प्रदर्शनकारी प्रतीकात्मक पुतला भी साथ लेकर चल रहे थे। पूरे मार्च के दौरान लोगों में गहरा आक्रोश दिखा। सभी एक स्वर में पायल की मौत का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, पायल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.