नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पीठ थपथपाते हुए ईरान में घुसकर पायलट को निकाल लाने का किस्सा बताया है। तो दूसरी तरफ ईरान का कहना है कि पायलट को बचाने के अभियान के दौरान अमेरिका के कई 'फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स' को तबाह कर दिया गया। इससे पहले ईरान के पुलिस कमांड ने कहा था कि दक्षिण इस्फहान में अमेरिका का सी-130 एयरक्राफ्ट मार गिराया गया है। पुलिस कमांड ने बताया कि ईरान के एयरोस्पेस, ग्राउंड फोर्स, पॉप्युलर यूनिट ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। खाटम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल के यूनिफाइड कमांड दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों को भी मार गिराया है। इससे पहले ईरान की सेना ने बताया था कि उसने दो इजरायली ड्रोन नष्ट किए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट को सुरक्षित बचाने का दावा करते हुए कहा था कि उनकी सेना...