नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- एक अंतरराष्ट्रीय सवारी विमान में खून-खराबे की जितनी मजम्मत की जाए, कम है। दुबई से तेल अवीव (इजरायल) जा रहे विमान में सह-पायलट ने ही मुख्य पायलट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीठ में छुरा घोंपने जैसे इस हमले में बुरी तरह घायल मुख्य पायलट स्मित मच्छार ने बहुत बहादुरी का परिचय देते हुए किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इससे लाभ यह हुआ कि विमान में सवार इजरायली यात्री बचाव के लिए पूरे साहस से भिड़ गए। हमलावर सह-पायलट को काबू में कर लिया। उसी विमान में यात्रा कर रहे दो पायलट ने मुख्य पायलट की मदद से विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित उतार लिया। आशंका है, अगर हमलावर सह-पायलट विमान को अपने कब्जे में लेने में कामयाब हो जाता, तो दुनिया 9/11 जैसे एक और महाविनाश पर मातम मना रही होती। यह विमानन की दुनिया में एक बहुत ही त्रास...