संभल, मई 28 -- जनपद स्तरीय स्काउट गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर के तीसरे दिन बुधवार को बच्चों को पायनियरिंग मानचित्र ज्ञान रात्रि खेल का प्रशिक्षण दिया। जिसमें शिविर में शामिल बच्चों ने पर चढ़कर भाग लिया। स्टेशन रोड एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में चल रहे जनपद स्तरीय स्काउट गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर के तीसरे दिन शिविर का शुभारंभ जिला गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव ने किया। इसके बाद जिला संगठन आयुक्त मीनू सिंह ने बच्चों को प्रशिक्षण देते हुए पायनियरिंग, मानचित्र का ज्ञान, अनुमान लगाना, रात्रि खेल और भारत स्काउट गाइड के बारे में विस्तार से बताया। ट्रेनिंग काउंसलर पंकज कुमार ने रस्सी से टेंट बनाना प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान की गांठ के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे सेवा और अनुशासन के गु...