कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में पायथन फुल स्टैक डेवलपमेंट विषय पर आयोजित छह दिवसीय वैल्यू ऐडेड कोर्स शनिवार को पूरा हो गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पायथन स्टॉक फुल डेवलपमेंट से संबंधित उद्योगोन्मुखी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एचटीएमएल, सीएसएस, जावास्क्रिप्ट आदि का लाइव प्रदर्शन कराया गया। मुख्य वक्ता अंकित गुप्ता और उनकी टीम ने प्रत्येक सत्र को व्यावहारिक अभ्यास और लाइव डेमो के माध्यम से संचालित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा ममोरिया, संयोजक आनंद कुमार मिश्र, सह-संयोजक रविकांत मिश्र, अखिलेश सिंह, हिमांशु शुक्ला, डॉ. ममता पांडा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.