प्रयागराज, मार्च 29 -- पाम संडे के अवसर पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा की गई। मसीही समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को याद किया। इस मौके पर डायसिस ऑफ लखनऊ के सेंट पीटर चर्च, म्योराबाद और डॉ. काटजू रोड पर स्थित सेंट जॉन्स चर्च में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। जुलूस के समापन पर बिशप ने कहा कि पाम संडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में आगमन की स्मृति में मनाया जाता है। जैसे लोगों ने अपने कपड़े बिछाकर यीशु मसीह का स्वागत किया था, उसी प्रकार हमें बुराई और पाप को त्यागकर भलाई का मार्ग अपनाना चाहिए। जुलूस में मसीही समाज के सदस्यों ने खजूर की डालियां लहराते हुए शामिल हुए और प्रभु की महिमा बखानी। चर्च के सदस्यों ने प्रभु यीशु की महिमा के लिए गीत गाए। जुलूस की अगुवाई विमल प...