कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर देहात। एसपी ने गुरुवार देर रात जिले में कार्यरत एक इंस्पेक्टर व सात उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया। फेरबदल में पामा व औनाहां चौकी इंचार्जों से चौकियों का प्रभार छिन गया है। उनके स्थान पर आईजीआरएस व शिवली थाने के दो उप निरीक्षकों को इन चौकियों का प्रभार सौंपा गया है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गुरुवार रात को किए फेरबदल में अकबरपुर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को अब भोगनीपुर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनाती दी है। वहीं पामा चौकी प्रभारी शोभित कटियार को अब बतौर आईओ अकबरपुर कोतवाली में भेजा गया है। इनके स्थान पर आईजीआरएस के प्रभारी मोहनवीर को अब पामा चौकी की कमान सौंपी गई है, जबकि औनाहा चौकी प्रभारी नरसिंह को अब बतौर आईओ भोगनीपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है, उनके स्थान...