चंदौली, फरवरी 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़वल में चल रहे जमीनी विवाद के मामले में पाबंदी पोर्टल के माध्यम से की गई निगरानी के आधार पर पुलिस की रिपोर्ट पर न्यायालय ने दो पक्षों को पाबंद किया है। वहीं दोनों पक्षों को एक वर्ष तक शांति बनाए रखने के लिए एक एक लाख रुपये के निजी बंधपत्र एवं समान धनराशि की दो-दो प्रतिभूतियों से भी पाबंद किया है। 29 जुलाई 2025 एवं 14 जनवरी 2026 को प्रथम पक्ष गुरुचरण व द्वितीय पक्ष के रमेश के बीच भूमि कब्जेदारी को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की थी। बावजूद इसके दोनों पक्षों के बीच विवाद जारी रहने पर न्यायालय ने 20 फरवरी को प्रथम पक्ष के गुरुचरन, रंगीले, मुनील तथा द्वितीय पक्ष के रमेश, मोनू, राजू उर्फ रतन, महेश व शमशेर उ...