मैनपुरी, अप्रैल 6 -- श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में प्रेम बाबू अंबेश के संयोजन में एक शाम शिव बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह ने मां सरस्वती व भगवान शिव के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने पूरी रात आध्यात्मिक व भक्ति गीत पेश कर समां बांध दिया। इस दौरान कादंबरी रंगमंच पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा के पूर्व महानिदेशकअविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य परमात्मा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। आज सबसे बड़ी समस्या गति और परिवर्तन की है। जीवन की गति परिवर्तन से चलती है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया बारूद के ढेर पर खड़ी है। मानव ही मानव के पतन का कारण बन रहा है। आज मन के कारण ही करुणा, दया व सदभाव में कमी आ गई है। मन का ज...