कन्नौज, फरवरी 26 -- हसेरन, संवाददाता। विकासखंड हसेरन के गांव हुसैन नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा का विशाल आयोजन चल रहा है। अष्टम दिवस की कथा में आचार्य ने पूतना वध की कथा का वर्णन किया। आचार्य सुशील तिवारी ने पूतना वध की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब भगवान श्री कृष्ण पूतना को लेकर आसमान में उनके स्तनों में लगी विशका पान करने लगे। जिससे राक्षसी के प्राण निकल गए। इस मौके पर विपिन कुमार राठौर, राम राठौर, पुष्पेंद्र राठौर, संदीप राठौर, अजय, सत्यम, कमल, राकेश समस्त युवा मौजूद रहे। आयोजक विपिन कुमार ने बताया कि गांव में प्रत्येक बर्ष इस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। कथा के अंतिम दिवस पर हवन-पूजन, कन्या भोज एवं विशाल भण्डारे का भी आयोजन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.