गाजीपुर, मार्च 13 -- मतसा। क्षेत्र स्थित सब्बलपुर रामलीला मैदान में सात दिवसीय राम कथा चल रही है। गुरुवार को कथा के दौरान पंडित चंद्रेश महाराज ने कहा कि किसी भी रोग का इलाज जैसे होता है। इसी तरह से पाप को रोकने के लिए राम नाम का जप जरूरी है। बताया कि ब्रह्मा जी ने अपने पुत्र को सृष्टि रचना के लिए तपस्या करने को भेजा। सर्वप्रथम बड़े पुत्र सतयुग जब तपस्या करके आए तो उनसे पूछा गया कि आप कैसी सृष्टि चाहते हैं तो उनका कहना था कि हमारे राज्य में असत्य कहीं नहीं रहेगा जहां रहेगा सत्य ही रहेगा। जब दूसरे नंबर पर त्रेता से पूछा गया तो त्रेता ने कहा कि तीन भाग सत्य और एक भाग असत्य होना चाहिए। द्वापर ने कहा कि मेरे पूज्य राज्य में दोनों बराबर होना चाहिए l कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.