बिजनौर, अगस्त 14 -- नगर मे मनोकामना शिव मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार को कस्बा झालू मे मनोकामना शिव मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय कथा का शुभारंभ कथा वाचक साध्वी सुनन्दा किशोरी के प्रवचन से हुआ। कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। जिसके मुख्य यजमान रामपाल सैनी व उनकी पत्नी सुधा देवी रही। कथा व्यास ने अपने शब्दों मे कहा कि भागवत पापों का नाश कर सदाचार सिखाती है। सदैव अच्छी संगत ग्रहण करना चाहिए। कथा सुनने मात्र से कल्याण नहीं होता बल्कि कथा का श्रवण, मनन एवं चिंतन करने से मनुष्य का कल्याण होता है। मनुष्य को सदा सत्य अपनाना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा में शिवांगी शर्मा, यशस्वी शर्मा, संगीता, स्वाती, रजनीश, सुनीता, अनीता, कविता, अंजू, ममता, कमलेश, बाला देवी,...