बस्ती, अगस्त 11 -- हर्रैया। तपसी धाम आश्रम कसैला में सोमवार से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। मनोरमा नदी के तापसी धाम आश्रम के बाबा जयबक्स दास, योगेन्द्र सिंह, डॉ. लाल बहादुर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया। इसके बाद कलश शोभायात्रा निकाली गई।

कथा का अनुष्ठान शोभायात्रा भदावल, गोभिया होते हुए कसैला होकर पुनः मंदिर परिसर में कथा सभागार में स्थित कथा मंडप में पहुचा। अयोध्या के आचार्य विजय शंकर मिश्र ने पूजन कराया। कथा के दौरान आचार्य विजय शंकर मिश्रा ने शिव महापुराण के महात्म का कथा सुनाकर मौजूद श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

देवराज की कथा आचार्य ने कहा कि शिव महापुराण मे 24 हजार श्लोक हैं गायत्री मंत्र में 24 अक्षर होते हैं, एक अक्षर एक हजार श्लोक के बराबर है। उन्होंने कहा कि देवराज नाम का एक ब्राह्मण था जो वेदों के मा...