ग्वालियर, मई 19 -- पलक की शादी हुए अभी साल भर ठीक से नहीं बीता था कि उसकी संदिग्ध हालात में मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या कहकर रफा-दफा करने में लगे हुए हैं। पिता ने बताया, उसने फोन पर मुझसे कहा था- "पापा मुझे यहां से ले जाओ. ये लोग मुझे मार डालेंगे।"फोन पर पिता से रोते हुए लगाई गुहार इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पलक ने कथित तौर पर अपनी मौत से करीब 20 मिनट पहले अपने पिता को फोन किया था। उसने अपने पिता से ससुराल से ले जाने की गुहार लगाई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। यह भी पढ़ें-...