नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- विकी कौशल और कटरीना कैफ इसी साल पैरेंट्स बने हैं। दोनों का नवंबर में बेटा हुआ है। विकी कई इंटरव्यूज या इवेंट्स में फादरहुड पर बात कर चुके हैं कि कैसे उनके लिए यह फीलिंग काफी नई है। अब उन्होंने बताया कि पिता बनने के बाद वह कैसे बदल गए हैं।क्या बोले विकी जीक्यू इंडिया से बात करते हुए विकी ने कहा, 'पिता बनने की नई फीलिंग के बारे में पूछने पर विकी ने कहा, अभी काफी जल्दी है मेरे लिए एनलाइज करना। हर दिन एक नया इमोशन होता है। आप बस इसमें सरेंडर कर देते हैं। यह ऐसी फीलिंग है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता और इसके लिए मैं तैयार नहीं था।'किस फिल्म को सबसे पहले बेटे को दिखाएंगे विकी बता दें कि इससे पहले एनडीटीवी से बात करते हुए विकी ने बताया था कि वो कौनसी पहली मूवी होगी जिसे वह अपने बेटे को दिखाएंगे तो उन्होंने कहा, ...