हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 3 -- यूपी के प्रयागराज में होलागढ़ की थाना रोड निवासी विवाहिता का गुरुवार रात शव को पंखे से लटका मिला। विवाहिता करीब चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। मायका पक्ष देर रात पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की उसके पति ने ही गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोरांव के बलकरनपुर गांव निवासी लाल बहादुर मौर्य ने करीब दस वर्ष पूर्व अपनी बेटी 30 वर्षीय खुशबू मौर्य की होलागढ़ के थाना रोड निवासी रजनीश मौर्य के साथ शादी की थी। रजनीश मौर्य पेशे से ड्राइवर है। दंपती को बेटी खुशी और ढाई साल का बेटा रुद्र है। आरोप है कि रजनीश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.