अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर ठग भी ठगी के नए-नए हथकंड़े अपना रहे हैं। क्वार्सी थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी में हैकर्स ने महिला से उसके पापा का दोस्त बनकर 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विष्णुपुरी निवासी कविता ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा मै आपके पापा का दोस्त बोल रहा हूं। गलती से उनके खाते में 50 हजार रुपए चले गए हैं। बेटे की तबियत अधिक खराब है। आप 30 हजार रुपए वापस कर दो। इस पर कविता ने बताए हुए नंबर पर 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कविता ने पापा को फोन कर पूछा तो पता चला। साबर ठगी हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.