नई दिल्ली, मार्च 15 -- Papmochani Ekadashi time: इस साल 15 मार्च के दिन पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पापमोचिनी एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु जी को समर्पित है। पापमोचिनी एकादशी पर इस बार शिव और द्विपुष्कर योग का निर्माण भी हो रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन हर साल पापमोचिनी एकादशी पड़ती है। मान्यता है कि पापमोचिनी एकादशी पर विष्णु जी की पूरी श्रद्धा के साथ आराधना करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए आइए जानते हैं पापमोचिनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत खोलने और द्वादशी का समय-पापमोचिनी एकादशी कब? चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत वैसे तो 14 मार्च को 08:10 ए एम से हो रही है, जो 15 मार्च को 09:16 ए एम तक रहेगी।...