नई दिल्ली, मार्च 9 -- पापमोचनी एकादशी चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस व्रत का नाम ही 'पापमोचनी' है, अर्थात पापों से मुक्ति दिलाने वाली। यह एकादशी भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने और जीवन के पापों, क्लेशों व बाधाओं से छुटकारा पाने का शक्तिशाली साधन है। ज्योतिष शास्त्र और पुराणों में बताया गया है कि इस दिन किए गए उपाय शीघ्र फल देते हैं। आइए जानते हैं कि पापमोचनी एकादशी पर कौन-से 5 विशेष काम करने से भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।पंचामृत से विष्णु जी का अभिषेक करें पापमोचनी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र पर पंचामृत से अभिषेक करें। पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाकर बनाएं। अभिषेक के दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदे...