नई दिल्ली, मार्च 11 -- Papmochani Ekadashi kab hai Papmochani Ekadashi Date : पापमोचनी एकादशी का व्रत चैत्र महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाएगा। साल में एक बार विष्णु भगवान को समर्पित पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल मार्च के महीने में पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 के दिन रखा जाएगा। पापमोचनी एकादशी एक कठिन व्रत है, जिसमें कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है। आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी के दिन व्रत रखने का तरीका, नियम व लाभ-पापमोचनी एकादशी का व्रत कब रखें? 14 मार्च 2026 के दिन सुबह 08:10 बजे से एकादशी तिथि की शुरुआत होगी, जो 15 मार्च 2026 के दिन सुबह 09:16 बजे तक रहेगी। इस साल 15 मार्च 2026 के दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस ...